दमोह में जमीनी विवाद में चली गोलियां, पिता-पुत्र गंभीर हालत में जबलपुर रेफर

दमोह में जमीनी विवाद में चली गोलियां, पिता-पुत्र गंभीर हालत में जबलपुर रेफर

रिपोर्ट: पवन सूर्यवंशी, ब्यूरो चीफ (ऑल NCR)


दमोह: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत हरद्वानी गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देर रात हुई इस घटना में अज्ञात हमलावरों द्वारा दनादन गोलियां चलाई गईं, जिसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान

  • नरेश भवानी पटेल (उम्र 52 वर्ष)
  • सत्य प्रकाश पटेल (उम्र 25 वर्ष)

दोनों घायल हरद्वानी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

डॉक्टरों ने किया रेफर

जिला अस्पताल में मौजूद डॉक्टर आशुतोष और डॉ. माधुर चौधरी ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से जबलपुर रेफर किया।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना प्रभारी अमित गौतम सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं जिला अस्पताल में भी टीआई कोतवाली मनीष कुमार, चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल और एएसआई अकरम खान सहित पुलिस बल ने पहुंचकर घायलों से जानकारी ली और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

जमीनी विवाद बना कारण

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे जमीनी विवाद को मुख्य कारण बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।


ये भी पढ़ें कुंडा में शिक्षक पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप पत्रकार वार्ता में रोई पीड़िता

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें