कुंडा में शिक्षक पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप पत्रकार वार्ता में रोई पीड़िता,
जिला संवाददाता अमित शुक्ला कुंडा प्रतापगढ़।हथिगवां थाना क्षेत्र से एक शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। क्षेत्र की एक युवती ने शिक्षक पर शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, लगभग दो वर्ष पूर्व फूलमती देवी धार्मिक स्थान पर दोनों परिवारों की मौजूदगी में रिश्ता तय हुआ था। रिश्ता तय होने के बाद आरोपी युवती के घर के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात हो गया।
आरोप है कि वह मध्याह्न भोजन के समय युवती के घर पहुंच जाता और पूरे परिवार को अपनी बातों में ले लिया। शादी से पहले ही उसे पत्नी मानने लगा।आरोप है कि शिक्षक रात में युवती को बाहर ले जाता था। अनेक होटलों और लालगंज स्थित बहनोई के घर ले जाकर भी शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि किसी भी स्तर की जांच में आरोप सही साबित होंगे। वह अग्नि परीक्षा के लिए भी तैयार है।पीड़िता ने बताया कि दहेज के नाम पर आरोपी ने लाखों रुपए अग्रिम ले लिए। एक लाख रुपए ऑनलाइन भी ट्रांसफर कराए गए।
अब आरोपी प्रयागराज के नवाबगंज स्थित मौसी के घर से चोरी-छिपे दूसरी जगह शादी की तैयारी कर रहा है।न्याय के लिए पीड़िता दो बार प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर से मिल चुकी है और प्रार्थना पत्र दे चुकी है। आरोप है कि शिक्षक झूठे प्रार्थना पत्र देकर प्रशासन को गुमराह कर रहा है। पीड़िता के रिश्तेदार के मित्र एक सम्मानित एवं वरिष्ठ पत्रकार हैं। उनके विरुद्ध भी आरोपी ने झूठी शिकायत की है।आरोपी अपने गांव के दबंग लोगों को पीड़िता के घर भेजकर धमकियां दिलवा रहा है। पीड़िता के पास धमकी का वीडियो और चित्र मौजूद हैं। उसका आरोप है कि जब वह घर से निकलती है तो अज्ञात लोग उसका पीछा करते हैं। शिक्षक लगातार आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों से पीछा करवा रहा है। पीड़िता को जानमाल का खतरा है।इस प्रकरण में एक बार थाने पर पंचायत भी हो चुकी है। आरोपी गांव के कई दबंगों के साथ थाने पहुंचा था। पीड़िता का सहयोग कर रहे लोगों के घर भी दबाव बनाने के लिए लोगों को भेजा जा रहा है।पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हथिगवां थाने में तैनात एक महिला दरोगा ने उसे अलग से ले जाकर कहा, पैसा ले लो, ये सब होता रहता है। कुछ नहीं होगा।शनिवार को पीड़िता ने पत्रकार वार्ता कर अपनी आपबीती सुनाई। आपबीती सुनाते समय वह फूट-फूटकर रो पड़ी। पीड़िता ने कहा कि अब वह राजा भइया और प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय की मांग करेगी। मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर समय मांगा गया है।क्षेत्र में शिक्षक के विरुद्ध भारी आक्रोश व्याप्त है। हथिगवां पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें पुलिस में भ्रमण के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वाले चालकों का किया चालान











