थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 02 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस, झुग्गी से चोरी किये 10000/-रु0 बरामद ।

थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 02 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस, झुग्गी से चोरी किये 10000/-रु0 बरामद ।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविंद्र गौड़ द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश,ट्रांस हिण्डन जोन, डीसीपी श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में एसीपी श्री अभिषेक श्रीवास्तव की संयुक्त टीम पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद,दिनांक 19.04.20 26गिरफ्तारी / पुलिस मुठभेड़ का विवरण – थाना इन्दिरापुरम के चौकी क्षेत्र नीतिखंड में दिनांक 15/16.04.2026 की रात्रि में अभियुक्त द्वारा नीतिखंड 2 में स्थित निर्माणाधीन प्लाट न0 9 में बनी झुग्गी में घुसकर वादी की 7 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म कर वादी की झुग्गी में रखे 11,000/- रुपये व मोबाइल फोन चोरी कर ले जाने के सम्बंध में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग के अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगणो के निर्देशन व कुशल पर्यवेक्षण मे गठित पुलिस द्वारा उपरोक्त घटना का अल्पअवधि में सफल अनावरण करते हुए आज दिनांक 19.04.2026 को थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा ग़ौर ग्रीन से कनावनी पुलिया की ओर आने वाली ग्रीन बेल्ट रोड, निर्माणाधीन बिल्डिंग के सामने जाने वाले रास्ते पर पुलिस गस्त के दौरान रात्रि में खडे एक संदिग्ध व्यक्ति को चैकिंग कराने हेतु निर्देशित किया गया जिसपर उक्त व्यक्ति ने बचाव हेतु ग्रीन बैल्ट में भागकर व छिपकर पुलिस पार्टी से बचने का प्रयास किया , जिसका पुलिस पार्टी द्वारा चारो तरफ से घेरकर पकडने का प्रयास किया गया इसी कार्यवाही के दौरान उस व्यक्ति ने अपने आप को पुलिस से घिरा देखकर खुद को पुलिस के हवाले करने के बजाय अपने पास लिए तमंचे से पुलिस वालों को निशाना बनाकर जान से मारने की नियत से फायर किया, जिसपर पुलिस पार्टी द्वारा उक्त व्यक्ति को आत्मसमर्पण करने हेतु ललकारा गया, जिससे पुलिस पार्टी में शामिल लोग बाल बाल बचे पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में अपने जान माल की सुरक्षा हेतु पुलिस टीम द्वारा अपने आप को बचाते हुए पुलिस पार्टी द्वारा अपनी सरकारी पिस्टल से सिखलाए हुए तरीके से बदमाश की तरफ एक-एक राउण्ड फायर किया, जिससे बदमाश अल्फाजुद्दीन उर्फ भालू पुत्र कल्लू स्थायी नि0 ग्राम सुतनापुर जिला फर्रुखाबाद हाल नि0 झुग्गी झोपडी गाजियाबाद के दोनों पैर मे गोली लगी जिससे बदमाश घायल होकर नीचे गिर गया पुलिस टीम द्वारा बदमाश के कब्जे से , कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 02 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस, झुग्गी से चोरी किये 10000/-रु0 सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आये कि अभियुक्त उपरोक्त नशे का आदि है और अक्सर मौका देखकर इधर उधर चोरी कर अपने नशे के लिए रुपयो का इंतजाम करता है ।घटना वाले दिन अभियुक्त पास के ही पार्क में छिपकर बैठा था और रात्रि करीब 01 से 02 बजे के बीच अभियुक्त नीतिखंड 2 में स्थित निर्माणाधीन प्लाट में बनी झुग्गी में घुसकर झुग्गी में सो रही एक लडकी को पार्क की तरफ ले जाकर उसके गलत काम किया तथा उसके चिखने चिल्लाने पर अभियुक्त ने उस लडकी को चुप रहने की धमकी देते हुए झुग्गी में ले जाकर छोड दिया था और वहां से 11,000/- रुपये नगद व चार्जिंग में लगा एक मोबाइल फोन चोरी करके भाग गया था जिसमें से 1000 रुपये अपने नशे का सामान खरीदने में खर्च कर दिये । शेष बरामद 10,000/- रुपये उसी घटना से चोरी किये रुपये हैं, झुग्गी से चोरी किया मोबाइल भी रास्ते में आते जाते किसी व्यक्ति को बेच दिया था जिसे अभियुक्त जानता पहचानता नही हैं ।आज अभियुक्त फिर से दूसरी घटना करने के इरादे से ऐसे स्थान की तलाश में आया था और चुपचाप छिपकर अपनी सुविधा के हिसाब से स्थान की तलाश कर रहा था उसी दौरान पुलिस आ गयी ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
अल्फाजुद्दीन उर्फ भालू पुत्र कल्लू स्थायी नि0 ग्राम सुतनापुर जिला फर्रुखाबाद हाल नि0 झुग्गी झोपडी गाजियाबाद ।

बरामदगी का विवरण
01 अवैध तमंचा, 02 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस, झुग्गी से चोरी किये 10000/-रु0 बरामद ।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास अभियुक्त अल्फाजुद्दीन उर्फ भालू उपरोक्त के विरुद्ध थाना इन्दिरापुरम पर पोक्सो/आर्म्स एक्ट के 02 अभियोग पंजीकृत है अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें