एटा में साइबर सुरक्षा और पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर मंथन, आधुनिक सुविधाओं पर जोर

एटा में साइबर सुरक्षा और पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर मंथन, आधुनिक सुविधाओं पर जोर

संवादाता अमन अहमद।

एटा, 19 अप्रैल 2026। जनपद एटा में पुलिसिंग को और अधिक आधुनिक व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के नेतृत्व में पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। गोष्ठी के दौरान साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों और उनके प्रभावी नियंत्रण पर विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों ने पुलिसिंग में तकनीक के अधिकतम उपयोग, डेटा एनालिसिस और त्वरित कार्रवाई की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से साइबर अपराधों की रोकथाम के आधुनिक तरीकों और डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम की जानकारी दी। बैठक के दूसरे सत्र में पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। क्षेत्राधिकारी लाइन संकल्प दीप कुशवाह ने पुलिस लाइन के कायाकल्प की योजना प्रस्तुत करते हुए महिला पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए क्रेच, चिल्ड्रेन पार्क, मॉडर्न स्कूल, लाइब्रेरी और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए पेंशनर्स कक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा। इसके अलावा परिसर में सीसीटीवी कैमरे, बेहतर सड़कें और आधुनिक जिम की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह, प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल गौतम व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में भविष्य की कार्ययोजनाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें