एटा में सख्त यातायात चेकिंग अभियान, 118 वाहनों के चालान, 2.17 लाख का जुर्माना वसूला

एटा में सख्त यातायात चेकिंग अभियान, 118 वाहनों के चालान, 2.17 लाख का जुर्माना वसूला

संवादाता अमन अहमद।

एटा, 19 अप्रैल 2026। जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष यातायात जागरूकता अभियान के तहत यातायात पुलिस ने रविवार को व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 118 वाहनों के चालान किए गए और 2,17,000 रुपये का सम्मन शुल्क वसूला गया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी यातायात संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के दौरान मोडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म, हूटर, सायरन और प्रेशर हॉर्न जैसे नियम विरुद्ध उपकरणों की विशेष रूप से जांच की गई। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवारियां बैठाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, ड्रिंक एंड ड्राइव, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर भी जुर्माना लगाया।इसके साथ ही आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और लापरवाही से वाहन न चलाने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें