जनगणना 2027 हेतु सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण प्रारम्भ

जनगणना 2027 हेतु सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण प्रारम्भ

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

आज दिनांक 19 अप्रैल से जनगणना 2027 के अंतर्गत सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम कवि नगर जोन में प्रारम्भ किया गया। यह प्रशिक्षण आगामी 3 दिनों तक संचालित किया जाएगा, जिसमें संबंधित कर्मचारियों को जनगणना कार्य से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश एवं प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी।प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण अपर नगर आयुक्त द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित कर्मचारियों को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी गई है कि यदि वे प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके वेतन रोकने के साथ-साथ विभागीय कार्यवाही हेतु अनुशंसा की जाएगी। प्रशासन ने सभी संबंधित कर्मचारियों से समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें