AIIMS ट्रॉमा सेंटर के पास ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, 8 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
संवाददाता नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के ट्रॉमा सेंटर में गुरुवार को एक इलेक्ट्रिक ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की घटना सामने आई। आग लगते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन दमकल विभाग की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।
दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत 8 दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
गौरतलब है कि AIIMS ट्रॉमा सेंटर में रोज़ाना बड़ी संख्या में मरीजों का इलाज होता है, ऐसे में आग की घटना ने कुछ देर के लिए मरीजों और बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया था।
अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और ट्रॉमा सेंटर की सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं।
ये भी पढ़ें लखीमपुर: ससुर के ताने के बाद युवक ने लगाई फांसी, दो दिन पहले पत्नी ने की थी आत्महत्या












