लखीमपुर: ससुर के ताने के बाद युवक ने लगाई फांसी, दो दिन पहले पत्नी ने की थी आत्महत्या

लखीमपुर में दर्दनाक घटनाक्रम: पत्नी की आत्महत्या के दो दिन बाद पति ने भी दी जान, ससुर के कथन से था आहत

गृह क्लेश बना दो जिंदगियों के अंत का कारण

लखीमपुर, उत्तर प्रदेश। जिले में एक दर्दनाक पारिवारिक घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है। घरेलू कलह के चलते 25 वर्षीय शिल्पी द्वारा आत्महत्या करने के दो दिन बाद ही उसके पति प्रवीण (28) ने भी फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

जानकारी के अनुसार, शिल्पी ने दो दिन पहले गृह क्लेश के चलते आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद पुलिस ने प्रवीण को हिरासत में लिया था। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाने के बाद पुलिस ने उसे रिहा कर दिया।

ससुराल पहुंचा प्रवीण, मिली ताना भरी पीड़ा

प्रवीण जब अपने ससुराल पहुंचा तो वहां ससुर प्रेम प्रकाश ने उसे कथित रूप से कहा –

“तू भी उसके साथ ही मर जाता…”

इस कथन से आहत होकर प्रवीण ने ऊपर कमरे में जाकर कमरे का दरवाज़ा बंद किया और फांसी लगा ली। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते, वह दम तोड़ चुका था।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह दोहरी आत्महत्या की घटना न केवल एक परिवार बल्कि पूरे इलाके को शोकाकुल कर गई है।

ये भी पढ़ें चुनाव आयोग सख्त: उत्तर प्रदेश के 119 राजनीतिक दलों को कारण बताओ नोटिस

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें