जनपद एटा में खुलेआम गांजा बिक्री से लोगों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर उठी सख्त कार्रवाई की मांग

जनपद एटा में खुलेआम गांजा बिक्री से लोगों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर उठी सख्त कार्रवाई की मांग

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। के कोतवाली नगर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। क्षेत्र में खुलेआम गांजा बिकने की शिकायतों के बीच लोगों ने अब सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर खींचा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर क्षेत्र में लंबे समय से गांजा बिक्री की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ने की आशंका बढ़ती जा रही है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। सूत्रों के अनुसार, उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ही कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हिंदू नगर क्षेत्र में कुछ कार्रवाई की गई, लेकिन इसके बावजूद अवैध कारोबार पूरी तरह बंद नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि बाबूगंज, जाटवपुरा, भगीपुर और हिंदू नगर समेत कई इलाकों में खुलेआम मादक पदार्थ युवाओं को उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे अभिभावकों में भी चिंता बढ़ गई है। लगातार मिल रही शिकायतों के बावजूद ठोस कार्रवाई न होने पर अब कोतवाली नगर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाते हुए इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें