प्रतापगढ़। पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।थाना पट्टी पुलिस द्वारा हवाई फायरिंग के अभियोग से संबंधित 01 नफर अभियुक्त पीसीआर प्राप्तशुदा की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद पिस्टल 7.65 बोर मय मैगजीन व 01 अदद कारतूस जिन्दा KF 7.65 बोर बरामद प्रतापगढ़ वादी निवासी ग्राम हर्रईपट्टी थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ अपनी किराना गुमटी पर बैठा था, तभी दो मोटरसाइकिलों से आए 5 अज्ञात व्यक्तियों ने उसके भाई अमित के बारे में पूछताछ कर दुकान का सामान फेंककर नुकसान किया तथा ₹10,000 की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। प्रार्थी के अनुसार उक्त घटना ध्रुव तिवारी निवासी सौराई थाना आसपुर देवसरा द्वारा अपने साथियों के साथ पूर्व विवाद के चलते कराई गई है। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-99/2026 धारा 191 (2)/191 (3)/190324(2)/308 (5)/352/351 (3)/288 बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी पट्टी श्री आनन्द पाल सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 रोहित यादव मय हमराह उ0नि0 श्रीप्रकाश राय, का० विवेक यादव, का० राघवेन्द्र यादव, चालक हे0का0 मुकेश त्रिपाठी द्वारा थाना पट्टी के मु0अ0सं0-99/2026 धारा 191 (2)/191 (3)/190, 324(2)/308 (5)/352/351 (3)/288 बी0एन0एस0 से संबंधित पीसीआर प्राप्तशुदा 01 अभियुक्त गब्बर उर्फ दिव्यांशु दुबे पुत्र संजय दुबे निवासी ग्राम लच्छीपट्टी थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद पिस्टल 7.65 बोर मय मैगजीन व 01 अदद कारतूस जिन्दा KF 7.65 बोर बरामद किया गया।
ये भी पढ़ें होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा हेतु समीक्षा गोष्ठी आयोजित












