Pratapgarh: कीचड़ भरे रास्ते से आने-जाने को मजबूर ग्रामीण, 10 वर्षों से नहीं हुआ कोई समाधान

कीचड़ भरे रास्ते से आने-जाने को मजबूर ग्रामीण, 10 वर्षों से नहीं हुआ कोई समाधान

संवाददाता: रोहित वर्मा .मान्धाता (प्रतापगढ़): ब्लॉक मान्धाता के ग्राम पंचायत निवाड़ी के अंतर्गत लोकपुर बाजार के पीछे की सड़क विगत 10 वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ी है, लेकिन आज तक उसका न तो मरम्मत कार्य हुआ और न ही शेष हिस्से का निर्माण किया गया। इस मार्ग से न तो वाहन जा सकते हैं और न ही बारिश के मौसम में लोग पैदल निकल सकते हैं।

बारिश के समय गहरा कीचड़ और फिसलन होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं, और बीमार व्यक्तियों को आने-जाने में सबसे अधिक कठिनाइयाँ हो रही हैं।

ग्रामीणों ने कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन मिला। शिकायतों के बावजूद अब तक न तो कोई सर्वे हुआ और न ही मरम्मत कार्य की शुरुआत।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्राम सभा के जिम्मेदार अधिकारी शिकायतें सुनने के बाद भी अपना पल्ला झाड़ लेते हैं, और शासन-प्रशासन की नजर इस गंभीर समस्या पर अब तक नहीं पड़ी है।

ग्रामीणों की मांग है कि इस रास्ते का शीघ्र निर्माण कराया जाए, जिससे कि उन्हें कीचड़ भरे रास्तों से निजात मिल सके और जीवन यापन सुगम हो सके।

ये भी पढ़ें सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें