“एक एजेंसी, हजारों उपभोक्ता—बेमेतरा में गैस संकट गहराया, दूसरी एजेंसी की मांग तेज”

“एक एजेंसी, हजारों उपभोक्ता—बेमेतरा में गैस संकट गहराया, दूसरी एजेंसी की मांग तेज”

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा। शहर में रसोई गैस को लेकर बढ़ती अव्यवस्था अब बड़ा जनमुद्दा बनती जा रही है। एकमात्र भारत गैस एजेंसी पर बढ़ते दबाव के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक दीपेश साहू की मौजूदगी में क्षेत्रीय सांसद विजय बघेल को ज्ञापन सौंपकर तत्काल दूसरी गैस एजेंसी खोलने की मांग की।ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि शहर की लगातार बढ़ती आबादी के मुकाबले केवल एक गैस एजेंसी अपर्याप्त साबित हो रही है। स्थिति यह है कि उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक लंबा इंतजार करना पड़ता है। कई बार समय पर सिलेंडर नहीं मिलने से घरों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। जनप्रतिनिधियों ने एजेंसी संचालन में अनियमितता और मनमानी के आरोप भी उठाए, जिससे आम जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है।शहर के विस्तार और नए वार्डों के जुड़ने के कारण उपभोक्ताओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में दूसरी गैस एजेंसी की स्थापना अब बेहद जरूरी हो गई है, ताकि अलग-अलग क्षेत्रों में सुचारू और समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। सांसद विजय बघेल ने समस्या को गंभीर बताते हुए भरोसा दिलाया कि आम जनता की सुविधा सर्वोपरि है। उन्होंने संबंधित विभाग और गैस कंपनियों से चर्चा कर जल्द समाधान निकालने की बात कही। अब देखना होगा कि यह मांग कब तक धरातल पर उतरती है या फिर जनता को यूं ही परेशानी झेलनी पड़ेगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया