सगाई के 10 दिन बाद युवती की खून से लथपथ हालत में मिली लाश, हत्या की आशंका से सनसनी
जिला संवादाता काव्यांश रावत.एटा जनपद के थाना सकरौली क्षेत्र अंतर्गत गांव बारा समसपुर में एक 20 वर्षीय युवती का शव खून से लथपथ अवस्था में कमरे के अंदर बेड पर मिला। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। युवती की 10 दिन पूर्व ही सगाई हुई थी और जल्द ही शादी होने वाली थी, लेकिन अब उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मौके पर पहुंची जलेसर क्षेत्राधिकारी व थाना सकरौली पुलिस फोर्स ने घटनास्थल को घेर लिया है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड द्वारा साक्ष्य जुटाने की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के कारणों की पड़ताल में जुट गई है।
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन परिजन और ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश और भय का माहौल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें कासगंज: नमक तेज़ होने पर गर्भवती पत्नी की हत्या, पति और भाभी पर आरोप












