Prtatapgarh: दुष्कर्म एवं जबरन वसूली के अभियोग में,वांछित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

दुष्कर्म एवं जबरन वसूली के अभियोग में,वांछित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा. प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में मांधाता थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी है ।इसके अलावा जिसमें दुष्कर्म, मारपीट, धमकी, जबरन वसूली के अभियोग से सम्बन्धित वांछित 01 अभियुक्त को मांधाता पुलिस ने गिरफ्तार किया ।

इसके साथ ही आपको बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना मान्धाता प्रभारी निरीक्षक श्री अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में व0उ0नि0 लाखन सिंह भदौरिया मय हमराही आरक्षी हरिपाल द्वारा देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान, मुखबिर की सूचना पर थाना मान्धाता में पंजीकृत अभियोग अन्तर्गत धारा 308(3)/351(3)/64(2)m/352/61(2)(a) बीएनएस में वांछित अभियुक्त नूरूल हक पुत्र जुमई निवासी ग्राम खरवई थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ को थाना देल्हूपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खरवई से गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

01. अभियुक्त नूरूल हक पुत्र जुमई निवासी ग्राम खरवई थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ ।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-

नुरुल हक पुत्र जुमई निवासी ग्राम खरवई थाना मांधाता वर्तमान थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ का आपराधिक इतिहास –

1.मुकदमा अपराध संख्या 187/19 धारा 379 भादवी थाना मांधाता ।

2.मुकदमा अपराध संख्या 62/20 धारा 147/ 148/ 308/ 323 /504/ 506 भादवी थाना मांधाता।

3.मुकदमा अपराध संख्या 79/ 22 धारा 3/ 25 आर्मस एक्ट थाना देल्हूपुर ।

4.मुकदमा अपराध संख्या 72/25 धारा -308(3),351(3),64(2)m,352 बीएनएस थाना मांधाता ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

व0उ0नि0 लाखन सिंह भदौरिया मय हमराही आरक्षी हरिपाल थाना मान्धाता, जनपद प्रतापगढ़ ।

ये भी पढ़ें रहस्य से घिरी मौत: तालाब किनारे दफनाई गई किशोरी, इलाके में फैली दहशत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें