एटा में आकाशीय बिजली की चपेट में आया किशोर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
संवाददाता अमन अहमद: एटा। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में भैंस चरा रहा 13 वर्षीय किशोर अनिकेत अचानक बिजली की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज, एटा में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर्स की टीम लगातार निगरानी में रखकर इलाज कर रही है।
घायल किशोर के ताऊ ने बताया, “अनिकेत खेत में भैंस चरा रहा था तभी तेज बारिश के साथ बिजली गिरी और वह चपेट में आ गया। हम उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।”
वहीं, थाना प्रभारी कोतवाली देहात आरके सिंह ने बताया, “घटना की जानकारी अभी थाना स्तर पर औपचारिक रूप से नहीं मिली है। मामले की जानकारी एकत्र की जा रही है।”
प्रशासन से मदद की उम्मीद लगाए बैठे परिजन इस आपदा को लेकर सरकारी सहायता की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें Prtatapgarh: दुष्कर्म एवं जबरन वसूली के अभियोग में,वांछित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार












