एटा में स्कॉर्पियो सवार दबंगों का आतंक, दिनदहाड़े मजदूर का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा:कोतवाली नगर क्षेत्र के अवंती बाई नगर में गुरुवार शाम लगभग 5:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब एक काली स्कॉर्पियो सवार अज्ञात दबंगों ने एक मजदूर को जबरन उठाकर गाड़ी में डाल लिया और फरार हो गए।
घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में स्कॉर्पियो की तेज रफ्तार और कुछ संदिग्ध लोगों की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। वीडियो में कुछ लोग सड़क पर टहलते हुए रेकी करते नजर आ रहे हैं।
पीड़ित के बेटे ने बताया कि उसके पिता कुंवरपाल पास के ही एक मकान में मजदूरी कर रहे थे, तभी कुछ लोग घर आए और कुंवरपाल के बारे में पूछताछ की। घर पर ना मिलने पर वे पड़ोस के मकान से जबरन उठाकर ले गए।
परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो पीड़िता की पत्नी ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील की है।
ये भी पढ़ें एटा: हथियारबंद माफियाओं ने काटे फलदार पेड़, वन विभाग की चुप्पी से ग्रामीण आहत












