एटा में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर के हैरो से टकराकर 4 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
संवादाता अमन अहमद: एटा जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला नानकार गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। खेलते समय सड़क पर दौड़ रहा चार साल का मासूम सुशांत अचानक ट्रैक्टर से जुड़े हैरो से टकरा गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल सुशांत को परिजन तुरंत जैथरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे एटा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मासूम सुशांत ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
मौके पर पहुंची जैथरा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
ट्रैक्टर चालक का कहना है कि वह ट्रैक्टर लेकर आगे की ओर जा रहा था, तभी बच्चा पीछे से दौड़ता हुआ आया और हैरो से टकरा गया। सिर पर गंभीर चोट लगने से सुशांत की हालत नाजुक हो गई थी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ें Pratapgarh: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दो अभियुक्त गिरफ्तार












