लालच, लिव-इन और हत्या की खौफनाक कहानी, बहू ने पार की रिश्तों की सारी हदें

झाँसी: लालच, लिव-इन और हत्या की खौफनाक कहानी, बहू ने पार की रिश्तों की सारी हदें

संवाददाता: विष्णु रावत. उत्तर प्रदेश के झाँसी जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पूजा नाम की बहू ने जमीन और पैसों के लालच में अपने ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या करवाई, और कई अनैतिक संबंधों की परतें भी इस केस में खुलकर सामने आई हैं।

पूजा ने पहले अपने पति की हत्या करवाई, क्योंकि उसके अपने देवर कल्याण सिंह से अवैध संबंध थे। पति की मौत के बाद वह उसी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी। लेकिन कुछ समय बाद कल्याण सिंह की भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

इसके बाद पूजा ने अपने जेठ संतोष सिंह से संबंध बना लिए और उसके साथ रहने लगी। पुलिस को शक है कि इस संबंध के पीछे भी लालच और साजिश थी।

इस पूरी साजिश का खुलासा तब हुआ जब पूजा ने अपनी सास सुशीला देवी की हत्या करवा दी। जांच में सामने आया कि इस हत्या की योजना पूजा ने अपनी सगी बहन और प्रेमी अनिल के साथ मिलकर बनाई थी। वारदात के बाद आरोपी करीब 8 लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने पूजा और उसके साथियों की तलाश तेज कर दी है, और इस मामले को लालच, धोखा और नैतिक पतन का भयावह उदाहरण बताया है।

पूरे झाँसी जनपद में इस घटना को लेकर सनसनी है और लोग यह सोचने को मजबूर हैं कि रिश्तों के नाम पर अब किस पर भरोसा किया जाए।

ये भी पढ़ें शुभम हॉस्पिटल में लापरवाही से गई प्रसूता की जान, परिजनों ने किया हंगामा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें