नवजीवन मुस्कान अभियान। सुरक्षित बचपन से सशक्त भविष्य की ओर:-प्रशासन की एक सराहनीय पहल।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।

पुलिस प्रशासन के द्वारा नव जीवन अभियान का यह पहला चरण है। जिसमें बालक बालिकाओं द्वारा एग्जाम में कम अंक आने पर डिप्रेशन में होना, घर छोड़ देना, और पेरेंट्स के द्वारा कुछ कहा सुनी होने पर आत्महत्या जैसा कदम उठाना जैसी बहुत अन्य समस्याओं को ध्यान में रखकर प्रशासन ने एक मुख्य धारा नवजीवन “मुस्कान अभियान” की शुरुआत की है। इन सभी बालक बालिकाओं का मार्गदर्शन करना ही इस मुख्य धारा का उद्देश्य होगा। उज्जैन के वर्तमान पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री प्रदीप शर्मा जी द्वारा इस अभियान को संबोधन किया गया। उन्होंने बताया की इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिले से गुम हुए बालक बालिकाओं का मार्गदर्शन, भावनात्मक सहयोग, एवं जीवन कौशल प्रदान कर उन्हें सम्मान और आत्मविश्वास के साथ पुनः समाजऔर परिवार से जोड़ा जाए। ताकि यह शिक्षा और सुरक्षित भविष्य की ओर अग्रसर हो। कार्यक्रम में अपने बच्चों के साथ सैकड़ो पेरेंट्स मौजूद थे। आपने अपने संबोधन में कहा की बच्चों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या होती है तो वह प्रशासन से भी संपर्क कर सकते हैं। जिन्हें उचित मार्गदर्शन देकर सही दिशा की और अग्रसर किया जाएगा।












