तेज आंधी-बारिश से बलरामपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर भरा पानी
संवाददाता अब्दुल मजीद
गैसरी बलरामपुर जिले में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में सड़कों पर पानी भर गया और लोगों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। आंधी के दौरान तेज हवाएं चलने से कई दुकानों और घरों के पटरे तक उड़ गए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाजारों में सन्नाटा छा गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। बारिश और आंधी के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल निकासी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जल्द कदम उठाने की मांग की है।












