प्रतापगढ़ में दर्दनाक घटना: युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या, गांव में शोक

महेशगंज थाना क्षेत्र में युवक ने जहर खाकर दी जान, इलाके में हड़कंप

संवाददाता: सुमित मिश्रा |  महेशगंज थाना क्षेत्र के रायगढ़ इलाके के बला का पुरवा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, बला का पुरवा निवासी अनमोल पांडेय ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही महेशगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

ग्रामीणों के अनुसार, मृतक अनमोल पांडेय शांत स्वभाव का युवक था। ऐसे में उसकी आत्महत्या की खबर से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें “RTI रोको, बहाना ढूंढो!” — प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना दफ्तर में नकद-डाक आदेश ठुकराए, आवेदक को कंप्यूटर दुकान भेजा 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें