MP: 18 साल से अधूरी 3.5 किमी सड़क: ये ग्रामीणों की मजबूरी है या नेताओं की मर्जी?

18 साल से अधूरी 3.5 किमी सड़क: ये ग्रामीणों की मजबूरी है या नेताओं की मर्जी?

मऊगंज (पन्नी-पथरिहा):“विकास” के नारों और घोषणाओं की गूंज में अगर कोई सबसे ज्यादा अनसुना रह जाता है, तो वह है ग्रामीण जनता की बुनियादी ज़रूरतें। ऐसा ही मामला है ग्राम पंचायत पन्नी पथरिहा (पंडितान टोला) का, जहां मात्र 3.5 किलोमीटर की सड़क पिछले 18 वर्षों से अधूरी पड़ी है — एक प्रतीक बन चुकी है राजनीतिक वादाखिलाफी की।

चार बार विधायक बने, एक बार भी सड़क नहीं बनी

देवतालाब विधानसभा से भाजपा विधायक गिरीश गौतम, जो लगातार चार बार से जनता के प्रतिनिधि हैं, इस सड़क निर्माण पर आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठा सके। वोट के समय वादे, और उसके बाद सिर्फ सन्नाटा।

न बजट की व्यवस्था हुई, न निर्माण एजेंसी तय की गई और न ही कोई कार्य शुरू हुआ।

“रोड नहीं तो वोट नहीं” का ऐलान

गांववासियों का कहना है कि हर चुनाव में विधायक सड़क बनवाने का भरोसा दिलाते हैं, लेकिन चुनाव जीतते ही यह मुद्दा भूल जाते हैं। अब ग्रामीणों ने साफ कहा है:MP: 18 साल से अधूरी 3.5 किमी सड़क: ये ग्रामीणों की मजबूरी है या नेताओं की मर्जी?

 “अबकी बार रोड नहीं तो वोट नहीं

प्रशासन भी मौन, अफसरशाही भी उदासीन

स्थानीय सरपंच रामदर्श मिश्रा ने बताया कि सड़क निर्माण का प्रस्ताव जिला CEO रामकुशल मिश्रा को भेजा गया था, लेकिन जवाब में केवल आश्वासन मिला। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य को किसी एजेंसी को नहीं सौंपा गया क्योंकि कथित रूप से आरएस विभाग से “कमीशन” की सुविधा विधायक को नहीं मिल पाएगी।

बरसात में कीचड़, हर दिन कीच-कीच

बरसात के मौसम में सड़क की हालत और भयावह हो जाती है। फिसलन भरे रास्ते, कीचड़ से भरे गड्ढे और आए दिन होने वाली दुर्घटनाएं अब ग्रामीणों की दिनचर्या बन चुकी हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे, बीमार बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं।

क्या यह जनाक्रोश चुनाव में दिखेगा?

गांव में इस बार माहौल बदला हुआ है। लोग खुलकर कह रहे हैं कि अगर सड़क नहीं बनी तो आने वाले चुनावों में भाजपा को वोट नहीं देंगे। सवाल अब यह है कि क्या विधायक गिरीश गौतम जनता की चेतावनी को समझेंगे या फिर एक और बारिश इस भरोसे को कीचड़ में बहा ले जाएगी?

ये भी पढ़ें बंगरा में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई सम्पन्न 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें