09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

वादों के अधिकतम निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश गौतम

बुद्धनगर 05 मई, 2026जनपद गौतम बुद्ध नगर में आगामी 09 मई 2026 को जनपद मुख्यालय एवं सभी तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।  इस लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम, वैवाहिक वाद, भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, दीवानी वाद, एम0वी0 एक्ट एवं ई-चालान वाद, आर्बिट्रेशन मामले, लघु शमनीय अपराध, धारा 138 एनआई एक्ट के वाद, विद्युत अधिनियम के वाद, भू-राजस्व, सेवा संबंधित और पेंशन के मामले, श्रम मामले, अन्य प्रकृति के मामले तथा प्री-लिटीगेशन स्तर पर बैंक ऋण, विद्युत एवं बीएसएनएल बिल सहित विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सुलह-सहमति के आधार पर अधिक से अधिक वादों के निस्तारण एवं व्यापक प्रचार प्रसार किया जाने के संबंध में न्यायिक अधिकारीगण के साथ बैठक आहूत की गई । राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकतम वादों के त्वरित निस्तारण को सुनिश्चित कराने हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश, गौतमबुद्धनगर अतुल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज न्यायालय सभागार में न्यायिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा अघिक से अधिक वादो को निस्तारण करने व पक्षकारो को समयपूर्व सूचित किये जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये। उक्त बैठक में श्री सुनील कुमार प्रथम अपर जिला जज, श्रीमती सोमप्रभा मिश्रा अपर जिला जज /नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत , श्री अभिषेक पाण्डेय अपर जिला जज पोक्सो, श्री मयंक त्रिपाठी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, श्रीमती शिवानी रावत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती दीक्षा श्री अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन, श्री विरेक अग्रवाल अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री रवि कुमार सागर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री सुमित कुमार अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन, श्री श्रेयांश निरंजन अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन, श्रीमती रिचा शुक्ला सिविल जज सीनियर डिवीजन, श्रीमती अंकिता सिंह सिविल जज जूनियर डिवीजन, सुश्री जूही आनंद सिविल जज जूनियर डिवीजन, श्री प्रभात कुमार सिविल जज जूनियर डिवीजन, श्री सिद्धार्थ कुमार सिविल जज जूनियर डिवीजन, सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें