भीषण गर्मी में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, यूपी में रोजाना ढाई घंटे कटौती का आदेश

भीषण गर्मी में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, यूपी में रोजाना ढाई घंटे कटौती का आदेश

ब्यूरो चीफ़ विष्णु रावत

लखनऊ उत्तर प्रदेश में बढ़ती बिजली मांग और सिस्टम पर बढ़ते दबाव के बीच ऊर्जा विभाग ने प्रदेशभर में नियमित बिजली कटौती लागू करने का फैसला लिया है। जारी आदेश के अनुसार अब पूरे प्रदेश में रोजाना लगभग 2 घंटे 30 मिनट की निर्धारित बिजली कटौती की जाएगी। यह व्यवस्था शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ तहसील मुख्यालयों पर भी लागू रहेगी। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग लगातार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही है, जिससे उत्पादन और आपूर्ति के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। विभाग द्वारा तय रोस्टर के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में निश्चित समय पर बिजली सप्लाई बंद की जाएगी। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, कटौती का उद्देश्य ग्रिड पर भार कम करना और पूरे प्रदेश में संतुलित बिजली आपूर्ति बनाए रखना है। हालांकि, इस फैसले से आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, खासकर गर्मी के मौसम में दिन और रात के समय बिजली बाधित होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालयों, नगर क्षेत्रों और तहसील मुख्यालयों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किए जाएंगे। स्थानीय बिजली विभाग उपभोक्ताओं को कटौती का समय पहले से उपलब्ध कराने की तैयारी में है ताकि लोग अपनी आवश्यक व्यवस्थाएं कर सकें। उधर, बिजली कटौती की खबर सामने आते ही लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच नियमित कटौती से पेयजल संकट, कारोबार और घरेलू कामकाज पर असर पड़ेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें