“मोर बर ले देना राजा सोन के नथनी” से घर-घर में छाईं शालिनी विश्वकर्मा — अब ‘दंगल द वीरनपुर’ में मां और पत्नी के दमदार किरदार से मचाएंगी भावनाओं का तूफान”

“मोर बर ले देना राजा सोन के नथनी” से घर-घर में छाईं शालिनी विश्वकर्मा — अब ‘दंगल द वीरनपुर’ में मां और पत्नी के दमदार किरदार से मचाएंगी भावनाओं का तूफान”

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

रायपुर // जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत, सादगी और शानदार अभिनय के दम पर तेजी से पहचान बना रही अभिनेत्री शालिनी विश्वकर्मा आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। सुपरहिट छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोर बर ले देना राजा सोन के नथनी” से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली शालिनी अब CG सिनेमा की उभरती हुई चर्चित अभिनेत्रियों में गिनी जा रही हैं। कम समय में बड़ी सफलता हासिल करने वाली शालिनी विश्वकर्मा ने यह साबित कर दिया है कि अगर मेहनत, लगन और आत्मविश्वास सच्चा हो तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता। उनकी अदाकारी और भावनात्मक अभिनय ने दर्शकों को इतना प्रभावित किया कि आज सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक उनके चर्चे हो रहे हैं। इसी कड़ी में हमारी न्यूज़ एजेंसी ने अभिनेत्री शालिनी विश्वकर्मा से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपने संघर्ष, करियर और आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर खुलकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि फिल्म “मोर बर ले देना राजा सोन के नथनी” उनके जीवन की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक रही, क्योंकि इस फिल्म ने उन्हें दर्शकों के बीच नई पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि दर्शकों का प्यार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और यही उन्हें लगातार बेहतर काम करने की प्रेरणा देता है। शालिनी ने अपने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे किरदारों से की थी। संघर्षों से भरे सफर के बाद आज वे CG फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा बन चुकी हैं। उनका मानना है कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में यह इंडस्ट्री नई ऊंचाइयों को छुएगी। ‘दंगल द वीरनपुर’ में दिखेगा शालिनी का सबसे अलग रूप बातचीत के दौरान जब हमारी न्यूज़ एजेंसी के टीम ने उनसे फिल्म “दंगल द वीरनपुर” में निभाए गए किरदार को लेकर सवाल किया, तो शालिनी भावुक हो उठीं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में उन्होंने पहली बार पत्नी, मां और बेटे को खोने वाली महिला का बेहद भावनात्मक किरदार निभाया है। उन्होंने कहा कि अब तक जितनी भी फिल्मों में उन्होंने काम किया, उनमें यह फिल्म सबसे अलग और चुनौतीपूर्ण रही है। जिस तरह अभिनेत्री उपासना वैष्णव और उर्वशी साहू मां की भूमिका में दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखती हैं, उसी तरह वे भी “दंगल द वीरनपुर” के जरिए अपनी अलग छवि बनाना चाहती हैं। इस फिल्म में अभिनेता पवन गांधी सहित कई कलाकार नजर आएंगे, जिनके सहयोग से फिल्म शानदार तरीके से तैयार हुई है। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 3 अप्रैल से छत्तीसगढ़ के समस्त सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।

फैंस के नाम खास संदेश

शालिनी विश्वकर्मा ने अपने फैंस का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दर्शकों का प्यार और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा दर्शकों के लिए कुछ नया और बेहतर करने का प्रयास करती रहेंगी। आज शालिनी विश्वकर्मा उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने का साहस रखते हैं। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि संघर्ष और मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाते।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें