नए पुलिस कप्तान के नेतृत्व में एटा पुलिस सक्रिय, रातभर चला चेकिंग और निरीक्षण अभियान।

नए पुलिस कप्तान के नेतृत्व में एटा पुलिस सक्रिय, रातभर चला चेकिंग और निरीक्षण अभियान।

संवादाता अमन अहमद।

एटा में नए पुलिस अधीक्षक के कार्यभार संभालने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अधिकारियों ने फील्ड में सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में गुरुवार देर रात क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग ने क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और थाना मलावन सहित डायल-112 पीआरबी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीओ ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों की कार्यशैली की समीक्षा करते हुए उन्हें सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। इसके साथ ही थाना मलावन में सकीट सर्किल के सभी थानों और साइबर थाने का अर्दली रूम निरीक्षण भी किया गया। बैठक में लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों के निस्तारण, एनबीडब्ल्यू की कार्रवाई, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और महिला अपराधों की समीक्षा की गई। सीओ ने टॉप-10 अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश देते हुए साइबर अपराधों पर भी गंभीरता से कार्रवाई करने को कहा। ई-समन, निरोधात्मक कार्रवाई, मिशन शक्ति अभियान और यक्ष ऐप सत्यापन जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने विवेचकों को लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जनता से शालीन व्यवहार बनाए रखने और महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। पुलिस अधिकारियों की लगातार सक्रियता से जिले में अपराधियों में हड़कंप और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ता दिखाई दे रहा है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए