पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में साप्ताहिक परेड आयोजित।

पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में साप्ताहिक परेड आयोजित।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

आज दिनांक 08.05.2026 (शुक्रवार) को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टोलीवार ड्रिल, शस्त्र प्रशिक्षण एवं संबंधित पुनर्भ्यास कराया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारीगणों की अनुशासन, वर्दी, टर्नआउट एवं प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस जवानों को बेहतर कार्यकुशलता, एकरूपता एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया, ताकि पुलिस बल की कार्यक्षमता और जनसेवा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें