थाना फतनपुर पुलिस को बड़ी सफलता ।

थाना फतनपुर पुलिस को बड़ी सफलता ।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

जनपद प्रतापगढ़ में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतनपुर पुलिस व स्पेशल टीम (विशेष टीम चोरी अनावरण) ने सर्विलांस सेल के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के अभियोग से संबंधित ₹25,000 के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धर्मेन्द्र कुमार यादव उर्फ गुरुप्रसाद के रूप में हुई है।अभियुक्त पर थाना फतनपुर में लूट, गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस टीम द्वारा लंबे समय से अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रतापगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें