एटा में बिजली विभाग को बड़ी चपत, ट्रांसफार्मर खोलकर ले गए चोर; लाखों का नुकसान

एटा में बिजली विभाग को बड़ी चपत, ट्रांसफार्मर खोलकर ले गए चोर; लाखों का नुकसान

मंडल संवाददाता अमित चौहान

एटा जनपद में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब चोरों ने बिजली विभाग की संपत्तियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। शनिवार देर रात शातिर चोरों ने जीटी रोड स्थित गोपाल गोशाला के पास लगे बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर को खोलकर उसमें रखा लाखों रुपये का सामान पार कर दिया, जिससे पूरे इलाके की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। बताया जा रहा है कि चोर देर रात बिजली के खंभे पर लगे भारी-भरकम ट्रांसफार्मर को नीचे उतार लाए और बड़ी ही सफाई से उसे खोल डाला। ट्रांसफार्मर के अंदर मौजूद कीमती तांबे की बाइंडिंग तथा सैकड़ों लीटर तेल चोरी कर लिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार हो गए। घटना की कुछ तस्वीरें और गतिविधियां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं, लेकिन फिलहाल चोरों की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। सुबह जब ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बंद देखी और मौके पर पहुंचे तो ट्रांसफार्मर की हालत देखकर दंग रह गए। ट्रांसफार्मर का बाहरी ढांचा झाड़ियों में पड़ा मिला, जबकि अंदर का पूरा सामान गायब था। इस चोरी से बिजली विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र के लोगों को बिजली और पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पूरा मामला एटा जनपद के जीटी रोड स्थित गोपाल गोशाला क्षेत्र का बताया जा रहा है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal