सड़क हादसे में शिक्षिका की दर्दनाक मौत, पति गंभीर घायल
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 10 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। गाजीबाग पुलिस चौकी के सामने दिल्ली से वाराणसी जा रही एक तेज रफ्तार वोल्वो बस ने स्कूटी सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षिका निर्मला यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके पति राकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि वोल्वो बस दिल्ली से वाराणसी की ओर जा रही थी। हादसे के बाद बस चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।












