पटियाली तहसील पर भारतीय किसान यूनियन स्वराज का विरोध प्रदर्शन
संवाददाता – योगेंद्र सिंह. कासगंज। पटियाली तहसील पर आज भारतीय किसान यूनियन स्वराज के बैनर तले तहसील प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। धरने का नेतृत्व तहसील अध्यक्ष पंडित ललित कुमार मिश्रा ने किया।
संगठन के नेताओं ने आरोप लगाया कि गांव-गांव में ग्राम समाज की जमीनों पर भूमाफिया और दबंग लोग लेखपाल व कानूनगो से मिलकर अवैध कब्जे कर रहे हैं। इसके अलावा गरीब किसानों से काम कराने के नाम पर धन उगाही की जा रही है। किसान नेताओं ने बताया कि जब कोई भी इनका विरोध करता है तो अधिकारियों द्वारा उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराने की धमकी दी जाती है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्राम हशी नगला नरदोली के किसान उदयवीर का मामला प्रमुखता से उठाया गया। आरोप है कि वह अभी जीवित हैं लेकिन लेखपाल और अन्य अधिकारियों ने उन्हें मृत घोषित कर उनकी जमीन नगला नरपति गांव के एक व्यक्ति के नाम कर दी।
धरने में ऐसे ही दो दर्जन से अधिक मामलों को लेकर किसानों में रोष देखने को मिला। मौके पर एसडीएम पटियाली प्रदीप विमल पहुंचे और किसानों से बातचीत की।
ये भी पढ़ें मानसिक तनाव के चलते उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस की सक्रियता ने बचाई जान।












