प्रेमिका के IPS बनने की मन्नत में 121 लीटर गंगाजल लेकर निकला राहुल

प्रेमिका के IPS बनने की मन्नत में 121 लीटर गंगाजल लेकर निकला राहुल

  • दिल्ली के राहुल का अनोखा समर्पण प्रेम और आस्था का उदाहरण

दिल्ली के रहने वाले राहुल कुमार ने अपनी प्रेमिका के लिए कुछ ऐसा किया जिसे जानकर हर कोई हैरान है। राहुल ने 121 लीटर गंगाजल लेकर भगवान शिव को अर्पित करने के लिए विशाल कांवड़ यात्रा निकाली है, ताकि उसकी प्रेमिका IPS अधिकारी बन सके।

राहुल खुद भले ही केवल 12वीं पास हैं, लेकिन वह अपनी प्रेमिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बोले, “मैं पढ़ा-लिखा नहीं, लेकिन चाहता हूँ कि वो देश की सेवा करे। उसकी सफलता के लिए मैंने भोलेनाथ से यह मन्नत ली है।”

इस कांवड़ यात्रा में राहुल का समर्पण न सिर्फ प्रेम को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि सच्चा प्यार सिर्फ पाने में नहीं, संवारने में होता है।

ये भी पढ़ें Pratapgarh: सकुशल मोहर्रम संपन्न कराने के लिए कोतवाल को संभ्रांत व्यक्तियों ने किया सम्मान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें