पूर्व प्रधान के बेटे की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव
जिला संवादाता काव्यांश रावत. एटा: देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत जिरसमी में उस समय सनसनी फैल गई जब पूर्व प्रधान के बेटे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजन आनन-फानन में युवक को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना की हर पहलु से जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, लेकिन ग्रामीणों में घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।
ये भी पढ़ें फतेहपुर: बंद अस्पताल, सीढ़ियों पर जन्म: फतेहपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुली












