एटा में अपराध और नशे पर सख्ती, डीएम-एसएसपी ने दिए जीरो टॉलरेंस के निर्देश।

एटा में अपराध और नशे पर सख्ती, डीएम-एसएसपी ने दिए जीरो टॉलरेंस के निर्देश।

संवादाता अमन अहमद।

एटा में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अरविन्द सिंह एवं डॉ. इला मारन ने संयुक्त रूप से की। बैठक में अभियोजन कार्यों, लंबित मामलों की स्थिति तथा नारकोटिक्स नियंत्रण अभियान की विस्तार से समीक्षा की गई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों को समयबद्ध तरीके से कठोर सजा दिलाना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विवेचना में मजबूत साक्ष्य जुटाकर न्यायालय में प्रभावी पैरवी की जाए, ताकि अपराधियों को किसी भी स्थिति में कानून का लाभ न मिल सके। साथ ही अभियोजन कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के प्रति सख्त रुख अपनाने के संकेत भी दिए गए।बैठक में विशेष रूप से पोक्सो एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि संवेदनशील मामलों में पुलिस और अभियोजन विभाग बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करें, जिससे पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके और दोषियों को सख्त दंड सुनिश्चित हो। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर भी प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। डीएम और एसएसपी ने विद्यालयों, कॉलेजों तथा सार्वजनिक स्थानों के आसपास मादक पदार्थों की बिक्री पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया। इसके अलावा अवैध रूप से अफीम, गांजा, भांग या अन्य मादक पदार्थों की खेती की सूचना मिलने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने राजस्व, पुलिस और संबंधित विभागों को संयुक्त रूप से नियमित निरीक्षण अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि जनपद में अपराध और नशे के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत व्यापक स्तर पर कार्रवाई जारी रहेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें