उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री ने जय गुरुदेव का लिया आशीर्वाद।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।
सिंहस्थ 2028 के कार्यों के निरीक्षण हेतु सीएम मोहन यादव गुरुवार को उज्जैन पहुंचे। यहां सर्वप्रथम उन्होंने जय गुरुदेव आश्रम पहुंचकर श्री उमाकांत महाराज जी द्वारा चल रहे अमृत प्रवचन का श्रवण कर महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। आपने बताया की गुरुदेव के मार्गदर्शन से जीवन सरल और सयंमित होकर जीने का मार्ग मिल जाता है। गुरुदेव उमाकांत महाराज जी ने कहा। आप सालों से इस आश्रम से जुड़े हुए हैं। और लगातार यहां आते रहते हैं। मुख्यमंत्री जेसी बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद भी अपने भक्त और प्रेम के लिए समय निकाला है। अपने कम को सत्य सनातन और अहिंसा के मार्ग पर निडर होकर चलते हुए जन सेवा करने का आशीर्वाद दिया। आश्रम से निकलने के बाद सीधे मुख्यमंत्री रामघाट पहुंचे। यहां सिहस्थ को देखते हुए चल रहे विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी आपको दी। आपने रामघाट क्षेत्र के सौंदर्यकरण, यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री जी ने बताया की उज्जैन शहर को धार्मिक सांस्कृतिक, पर्यटन की दृष्टि से और अधिक विकसित करने के लिए निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। प्रशासन एवं अधिकारियों द्वारा जिनकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। ताकि सभी कार्य तय समय सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरे हो सके।












