पीएम मोदी की अपील का असर:-उज्जैन महापौर ने कार छोड़, ई रिक्शा से किया वार्डो का निरीक्षण।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।
पश्चिम एशिया संकट और ईंधन कीमतों के बीच पीएम मोदी की पेट्रोल डीजल का कम उपयोग करने की अपील का असर अब उज्जैन मैं दिखाई देने लगा है। निगम महापौर श्री मुकेश टटवाल ने इसकी शुरुआत प्रति शुक्रवार अपनी कर छोड़कर ई रिक्शा, पैदल या इलेक्ट्रिक टू व्हीलर गाड़ी से वार्डो का निरीक्षण करने का फैसला लिया है। आज शुक्रवार सुबह महापौर मुकेश टटवाल ई-रिक्शा से कोठी रोड स्थित अटल पार्क पहुंचे यहां उन्होंने आम लोगों से वार्ड संबंधित विस्तृत चर्चा की। इसके अलावा टटवाल ने बैटरी चलित वाहनों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने और पेट्रोल डीजल की बच्चा टी करने का सुगम संदेश दिया। उसके बाद उन्होंने शहर के तीन अलग-अलग वार्डो का निरीक्षण भी ई-रिक्शा से ही किया।












