हीरागंज सब्जी मंडी के पास पुलिस का बड़ा एक्शन, 1 किलो 250 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत थाना महेशगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया है।थाना महेशगंज पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हीरागंज सब्जी मंडी के पास से अभियुक्त राजू उर्फ वरुण गुप्ता पुत्र स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद गुप्ता निवासी ग्राम कटरा देवर पट्टी बिहार थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से कुल 1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा, बिक्री के 760 रुपये नगद तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना महेशगंज में मु0अ0सं0 122/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।इस कार्रवाई को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी महेशगंज के थाना प्रभारी प्रभारी तेज तेजतर्राक थानाध्यक्ष संदीप कुमार तिवारी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विजेन्द्र कुमार यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नीरज सिंह कुशवाहा, कांस्टेबल प्रिन्स सेन तथा कांस्टेबल अनिल राजपूत शामिल रहे।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें साप्ताहिक ड्रिल में फायर कर्मियों ने परखा रेस्क्यू उपकरणों का दम।












