साप्ताहिक ड्रिल में फायर कर्मियों ने परखा रेस्क्यू उपकरणों का दम। 

साप्ताहिक ड्रिल में फायर कर्मियों ने परखा रेस्क्यू उपकरणों का दम। 

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा के आदेशानुसार तथा CFO प्रतापगढ़ फायर सर्विस के निर्देशन में जनपद के सभी फायर स्टेशनों पर साप्ताहिक ड्रिल का आयोजन किया गया।ड्रिल के दौरान रेस्क्यू उपकरणों के रख-रखाव, संचालन एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी उपयोग का अभ्यास कराया गया।अग्निशमन कर्मियों द्वारा सुरक्षा मानकों के अनुरूप उपकरणों की जांच करते हुए आपदा एवं अग्निकांड जैसी घटनाओं से निपटने की तैयारियों को परखा गया।इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन सेवाओं को अधिक सशक्त, सक्रिय एवं तत्पर बनाए रखना है।

ये भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ की जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें