पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ की जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ की जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।आज दिनांक 15.05.2026 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी लाइन श्री शिव नारायण वैस की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय प्रतापगढ़ में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन की समस्याओं, शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। प्राप्त प्रकरणों में उपलब्ध तथ्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से सभी मामलों का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं परिणामोन्मुख निस्तारण किया जाए।

ये भी पढ़ें कलेक्ट्रेट जनता दर्शन में अधिकारियों को सख्त निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें