पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान

दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार।

संवाददाता बृजेंद्र शर्मा, दैनिक चक्र न्यूज़ थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में थाना बाघराय पुलिस को “दुष्कर्म” के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।थाना बाघराय पुलिस द्वारा अभियुक्त नीरज सरोज को थाना क्षेत्रान्तर्गत लोसनापुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बाघराय में धारा 64(1)/351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बाघराय श्री श्रवण कुमार मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण —

नीरज सरोज पुत्र राम सुचित सरोज निवासी ग्राम मोतीलाल का पुरवा समसपुर थाना होलागढ़ जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 19 वर्ष।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी श्री श्रवण कुमार, कांस्टेबल शीशपाल सिंह, आरक्षी सुनील कुमार, महिला आरक्षी आंचल सिंह एवं चालक हेड कांस्टेबल राजाराम सिंह थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ जिले में गांजा तस्करों पर गिरी गाज

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें