थाना विजयनगर पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित फरार चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
आज दिनांक 14.05.2026 को पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित/फरार चल रहे अभियुक्त अश्वनी पुत्र शेखर निवासी ग्राम गनौली लोनी देहात थाना लोनी गाजियाबाद हाल पता म0नं0 1383 ब्लाक नं0 83 काशीराम कालोनी थाना विजयनगर गाजियाबाद को लोकल इनपुट व मुखबिर की सूचना के आधार पर काशीराम आवास कालोनी विजयनगर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त का नाम व पता -अश्वनी पुत्र शेखर निवासी ग्राम गनौली लोनी देहात थाना लोनी गाजियाबाद हाल पता म0न0 1383 ब्लाक नं0 83 काशीराम कालोनी थाना विजयनगर गाजियाबाद उम्र 21 वर्ष ।गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि सर मैं कुछ लोगो के चक्कर में आकर गलत संगत में पड़ गया था। हम लोग मिलकर एनसीआर क्षेत्रों में चोरी, स्नैचिंग की घटना कारित करते थे और चोरी व स्नैचिंग के सामान को बेचकर जो पैसा मिलता था। उसे आपस में बाँट लेते थे।अभियुक्त का अपराधिक इतिहासः -अभियुक्त अश्वनी उपरोक्त पर 03 अभियोग चोरी से सम्बन्धित कमिश्नरेट गाजियाबाद में पंजीकृत हैं।गिरफ्तार एंव बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-थाना विजयनगर पुलिस टीम।












