तहसील पट्टी में आयोजित हुआ तहसील दिवस, जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
आज दिनांक 16 मई 2026 को जिलाधिकारी प्रतापगढ़ की अध्यक्षता में तहसील पट्टी में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। तहसील दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास एवं अन्य विभागों से संबंधित मामलों पर सुनवाई कर मौके पर ही कई शिकायतों का समाधान कराया गया। प्रशासन द्वारा शासन की मंशानुसार जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण एवं पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।












