फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर सख्त हुए अधिकारी, सभी एसडीएम व बीडीओ को दिए सुधार के निर्देश।

फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर सख्त हुए अधिकारी, सभी एसडीएम व बीडीओ को दिए सुधार के निर्देश।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

जनपद में फार्मर रजिस्ट्री कार्यों की प्रगति को लेकर 15 मई 2026 को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त उप जिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने तथा प्रगति में प्रभावी सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान विभिन्न तहसीलों एवं विकास खंडों में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पात्र किसानों का शत-प्रतिशत पंजीकरण समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंच सके।साथ ही कहा गया कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को ग्राम स्तर तक निगरानी बढ़ाने, कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने तथा अभियान मोड में कार्य करने के निर्देश दिए गए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें