“कुरा की बेटी लक्ष्मी साहू ने प्रदेश में बजाया सफलता का डंका: 12वीं बोर्ड में 9वीं रैंक, साहू समाज ने किया भव्य सम्मान”
जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा में बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरा की होनहार बेटी कुमारी लक्ष्मी साहू ने प्रदेश में 9वां स्थान हासिल कर पूरे जिले का मान बढ़ाया है। लक्ष्मी की इस ऐतिहासिक सफलता से गांव, समाज और जिले में खुशी एवं गर्व का माहौल है। लक्ष्मी साहू की इस शानदार उपलब्धि पर बेमेतरा जिला साहू संघ के जिला अध्यक्ष नारद साहू के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारी छात्रा के निवास पहुंचे और प्रतीक चिन्ह पुष्पगुच्छ, मिठाई एवं सम्मान राशि देकर उनका भव्य अभिनंदन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लक्ष्मी साहू ने कठिन मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह साबित कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकती हैं। इस दौरान समाजजनों ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि लक्ष्मी की सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। पूरे बेमेतरा जिले में बेटी की उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं समाजजन नारद साहू – जिला अध्यक्ष, बेमेतरा बेनू राम साहू – जिला पदाधिकारी राम कुमार साहू – जिला कोषाध्यक्ष
पंचम साहू – प्रदेश प्रतिनिधि प्रेमू साहू – तहसील अध्यक्ष, नवागढ़ ताम्रध्वज साहू – जिला मीडिया प्रभारी शांति लाल साहू – कार्यकारी अध्यक्ष, नवागढ़ तहसील दिनबंधु साहू उपाध्यक्ष, नवागढ़विजय साहू – युवा प्रकोष्ठ प्रभारी पंच राम साहू – सचिव, नवागढ़ तहसील गौतम साहू – उपाध्यक्ष अखिलेश साहू – परिक्षेत्र अध्यक्ष टेमरी माधोराम साहू – संगठन सचिव जिला टकेश्वरी साहू संगठन सचिव जिला जगजीवन राम साहू प्राचार्य शा. उ. मा. विद्यालय कूरा खोरमोहन साहू शिक्षक हीरालाल साहू दादा अमृतलाल साहू दादा पुरुषोत्तम साहू पिता भुनेश्वरी साहू मां नीलचरण साहू चाचा सौरभ साहू भाई साथ में समाज से लालाराम छेदीलाल नानकराम नालेश्वर साहू नरोत्तम साहू हीरालाल गिरधर साहू आदि उपस्थित थे।












