बाजार बना बदबूघर! जाम नालियों और गंदगी से त्रस्त दुकानदार, नगर पालिका पर फूटा आक्रोश”

बाजार बना बदबूघर! जाम नालियों और गंदगी से त्रस्त दुकानदार, नगर पालिका पर फूटा आक्रोश”

 जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू बेमेतरा। शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय के पास कई दिनों से नाली सफाई नहीं होने के कारण हालात बदतर हो गए हैं। सड़क किनारे जमा गंदगी, जाम नालियां और उठती तेज बदबू से आसपास के दुकानदारों एवं फुटपाथ पर व्यापार करने वाले लोगों का बैठना तक मुश्किल हो गया है। पूरे क्षेत्र में गंदा पानी और कचरा फैला होने से लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि शौचालय से निकलने वाली गंदगी और नालियों में जमा कचरे के कारण दिनभर असहनीय दुर्गंध फैल रही है। ग्राहक भी बदबू के कारण दुकानों के पास रुकना पसंद नहीं कर रहे, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। फुटपाथ पर सामान बेचने वाले छोटे व्यापारियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।

लोगों का कहना है कि कई दिनों से सफाई नहीं होने के बावजूद नगर पालिका का ध्यान इस ओर नहीं गया। गंदगी और बदबू के कारण बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।

वहीं इस मामले में नगर पालिका सीएमओ नरेश वर्मा ने कहा कि शिकायत मिली है और “कल सुबह तक सफाई करवा दी जाएगी।” अब देखना होगा कि नगर पालिका की टीम कब तक बाजार क्षेत्र को इस बदबू और गंदगी से राहत दिला पाती है।

ये भी पढ़ें फ्लैट निवासियों के हितों से नहीं होने दिया जाएगा खिलवाड़: उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें