चुनाव आयोग का उद्देश्य मतदाता सूची की विश्वसनीयता और गुणवत्ता को बढ़ाना है: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विरेंदर कुमार दहिया।

चुनाव आयोग का उद्देश्य मतदाता सूची की विश्वसनीयता और गुणवत्ता को बढ़ाना है: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विरेंदर कुमार दहिया।

जिला क्राइम रिपोर्टर सागर गोयल पानीपत हरियाणा।

जिले में विशेष गहन सुधार 2026 की जोरदार तैयारी, उपायुक्त ने दिए सख्त दिशा-निर्देश मतदाता सूची में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ाने विशेष गहन सुधार गतिविधियाँ शुरू उपायुक्त डॉ. दहिया ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई और जनसंपर्क पर जोर दिया बीएलओ घर-घर दौरे से जागरूक करेंगे मतदाता, जिला कॉल केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सक्रिय

पानीपत, 20 मई। राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्री निवास ने वीसी के माध्यम से प्रदेशभर के उपायुक्तों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मतदाता सूची में सुधार और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ विरेंदर कुमार दहिया ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को जिले की स्थिति से अवगत कराया हुआ आश्वासन दिया कि उनके मार्गदर्शन में बेहतर परिणाम दिए जाएंगे। उपायुक्त डॉ दहिया ने जिले में विशेष गहन सुधार को लेकर प्रभावी बनाने के लिए अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त ने बताया कि साप्ताहिक एवं प्रादेशिक अभियान जैसी गतिविधियाँ, जैसे घर-घर दौरा और जनजागरूकता अभियान जारी हैं। इसके साथ ही राजनीतिक पार्टियों के साथ समन्वय बैठक भी संपन्न हो चुकी है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी एईआरओ वन के पदों को समय पर भरा जाए। उपायुक्त ने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जिला कॉल केंद्र सक्रिय रहेगा। डॉ. दहिया ने बताया कि 5 फरवरी से 12 फरवरी तक बीएलओ और पर्यवेक्षक वर्ग का प्रशिक्षण आयोजित किया जा चुका है और आगामी 5 जून से 11 जून तक सभी मतदान सहायता अधिकारी को 50-50 के समूह में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बॉक्स
विशेष गहन सुधार 2026 का कार्यक्रम
समय/अवधि
गतिविधि
1-07-2026
विशेष गहन सुधार की योग्यता तिथि

05-06-2026 से 14-06-2026
तैयारी, प्रशिक्षण और मुद्रण

15-06-2026 से 14-07-2026
मतदान सहायता अधिकारी द्वारा घर-घर दौरा

14-07-2026 तक
मतदान केंद्रों का पुन: समायोजन

21-07-2026
प्रारूपिक मतदाता सूची का प्रकाशन।

21-07-2026 से 20-08-2026
दावे एवं आपत्ति दर्ज करने की अवधि

21-07-2026 से 18-09-2026
नोटिस चरण / दावे और आपत्तियों का निपटान

22-09-2026
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन आदि प्रमुख है।

उपायुक्त डॉ. दहिया ने अधिकारियों और मतदान सहायता अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी गतिविधियाँ समय पर पूरी करें, जनता तक सही जानकारी पहुँचाएँ और मतदाता विवरण की जांच कर आवश्यक दावे व आपत्तियाँ समय पर दर्ज कराएँ। उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य मतदाता सूची की विश्वसनीयता और गुणवत्ता को बढ़ाना है। यदि हर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समय पर निभाएगा, तो आने वाले चुनावों में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे, आरओ मंदीप, आरओ अमित समालखा, आरओ इसराना नवदीप नैन, नगराधीश टीनू पोसवाल, निर्वाचन तहसीलदार सुरेंद्र, तहसीलदार नरेंद्र दलाल, कानूनगो महेंद्र, अमरिंदर दहिया, सोनिया, कोमल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें