देवरबीजा में राजमिस्त्री कल्याण संघ की बैठक सम्पन्न
जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू
बेमेतरा : बेमेतरा के देवरबीजा मे मजदूर हितों और भवन निर्माण श्रमिकों की समस्याओं पर हुई चर्चा
शक्ति परिषद राजमिस्त्री कल्याण संघ द्वारा जिला परिक्षेत्रीय छत्तीसगढ़ स्तरीय बैठक का आयोजन देवरबीजा में किया गया। कार्यक्रम की मेजबानी राजमिस्त्री कल्याण संघ देवरबीजा इकाई द्वारा की गई। बैठक में परपोडी, खैरागढ़-गंडई, बेरला, देवकर, साजा एवं बाजार अतरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों से संघ के सदस्य और पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान भवन निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों की समस्याओं, श्रमिकों के अधिकार एवं कल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों का श्रीफल एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। बैठक में दिलीप साहू प्रदेश अध्यक्ष, बलराम पटेल जिला पंचायत उपाध्यक्ष, हनुमत साहू प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता मजदूर हेड यूनियन काउंसलिंग तथा हेमलाल देवासन सरपंच देवरबीजा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मजदूरों की एकजुटता और संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए श्रमिक हित में लगातार कार्य करने का संकल्प लिया गया।
यह जानकारी मनोज कुमार साहू सरपंच ग्राम पंचायत रौद्रा एवं राज मिस्त्री कल्याण संघ देवरबीजा अध्यक्ष के द्वारा दिया गया।












