एटा डीएम की सख्ती: लापरवाही पर होगी कार्रवाई, सीएम डैशबोर्ड और आईजीआरएस कार्यों की समीक्षा

एटा डीएम की सख्ती: लापरवाही पर होगी कार्रवाई, सीएम डैशबोर्ड और आईजीआरएस कार्यों की समीक्षा

संवाददाता पुष्पेंद्र कुमार

एटा में जिलाधिकारी अरविंद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में सीएम डैशबोर्ड, आईजीआरएस पोर्टल और फैमिली आईडी कार्ड से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा के दौरान सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों को सही श्रेणी में दर्ज किया जाए और उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को टेलीफोन के माध्यम से निस्तारण की जानकारी भी दी जाए। तकनीकी समस्या आने पर ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के माध्यम से तत्काल समाधान कराने के निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन अधिकारियों की लापरवाही से जिले की रैंकिंग प्रभावित होगी, उनके खिलाफ कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों के प्रमुख सचिव, अपर मुख्य सचिव और निदेशक को भी पत्र भेजा जाएगा।
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान डीएम ने विभागीय अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता और जिम्मेदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय पोर्टलों पर नियमित फीडिंग और सतत निगरानी बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि किसी भी योजना की खराब प्रगति से जिले की रैंकिंग प्रभावित न हो।
बैठक में कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और मानकों का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें