प्रतापगढ़: गविष्ठि यात्रा में शंकराचार्य का भव्य स्वागत, कांग्रेस नेताओं ने की पुष्प वर्षा

प्रतापगढ़: गविष्ठि यात्रा में शंकराचार्य का भव्य स्वागत, कांग्रेस नेताओं ने की पुष्प वर्षा

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

Swami Avimukteshwaranand Saraswati के जनपद प्रतापगढ़ आगमन पर गविष्ठि यात्रा के दौरान जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष Dr. Neeraj Tripathi के नेतृत्व में मीरा भवन स्थित लीला पैलेस में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां शंकराचार्य पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। पत्रकारों से बातचीत में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौहत्या रोकने को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अब तक लगभग 100 विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर चुके हैं और लोगों से गौरक्षा के मुद्दे पर जागरूक होकर मतदान करने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक जनता महंगाई, बिजली और सड़क जैसे मुद्दों पर वोट देती रही है, लेकिन इस बार “गौमाता” और धर्म रक्षा को प्राथमिकता बनाना चाहिए। शंकराचार्य ने कहा कि गौरक्षा से ही राष्ट्र, धर्म और संस्कारों की रक्षा संभव है।
उन्होंने कहा कि शंकराचार्य पद की मर्यादा उन्हें गली-गली घूमने की अनुमति नहीं देती, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में गोमाता की खुलेआम हत्या हो रही है, इसलिए उन्हें मर्यादा से ऊपर उठकर गौरक्षा अभियान चलाना पड़ रहा है। शंकराचार्य ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब संतों को आगे आकर उसका विरोध करना पड़ता है। इस दौरान उन्होंने श्रीमद्भागवत में वर्णित अत्याचारी राजा वेन की कथा का उल्लेख करते हुए कहा कि संतों ने ही उसका अंत किया था। साथ ही लोगों से गौहत्या करने वालों से दूरी बनाने और धर्म रक्षा के लिए जागरूक रहने की अपील की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें