शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का प्रतापगढ़ आगमन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़। भगवान शिव के अंश पूज्यपाद शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के प्रतापगढ़ नगर आगमन पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एवं जिला प्रभारी डॉ. शिवेशानंद जी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-माला, गुलाब की पंखुड़ियां उड़ाकर तथा अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न समुदायों के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर धार्मिक एवं सामाजिक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। अपने संबोधन में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग को पुनः मजबूती से उठाया। उन्होंने कहा कि “सनातन धर्म सदैव ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना को लेकर चलता है। गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और जीवन का केंद्र हैं। जो भी गौ हत्या करेगा, वह हमारा विरोधी है, चाहे वह हमारा अपना ही क्यों न हो।” महाराज जी ने प्रतापगढ़ में मिले जनसमर्थन की सराहना करते हुए कहा कि “मुझे अपने घर प्रतापगढ़ आकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। यहां अल्पसंख्यक समाज के लोग भी गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग का समर्थन कर रहे हैं। यह भारत की एकता, सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है।” उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि “देश अब भाजपा के दोहरे चरित्र को भलीभांति समझ चुका है। एक तरफ गौ माता के नाम पर राजनीति की जाती है और दूसरी तरफ उनके संरक्षण के मुद्दे पर वास्तविक कार्य नहीं किया जाता। जनता ऐसे दोहरे चरित्र वाले लोगों को पहचान चुकी है।”
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता का संदेश देखने को मिला। इस मौके पर आशुतोष पांडेय, वेदान्त तिवारी, डॉ. प्रशांत देव शुक्ला, श्याम शंकर शुक्ल ‘श्याम जी’, आचार्य ओम प्रकाश मिश्र, काशी नारायण मिश्रा, विशाल नाथ तिवारी, महेंद्र शुक्ला, प्रधान अभिषेक मिश्रा ‘आशु’, विजय प्रताप त्रिपाठी, प्रेम शंकर द्विवेदी, चंद्रनाथ शुक्ला, आदित्य शुक्ला, दुर्गेश तिवारी, सुरेश मिश्रा, प्रशांत सिंह ‘प्रिंशु’, विवेक पाण्डेय, राजेश शुक्ला, शुभम मिश्रा, आशीष शुक्ला, रामरतन तिवारी, रवि भूषण सिन्हा, इंद्रानन्द तिवारी, उमेश तिवारी, फतेह बहादुर सिंह, नितिन शुक्ल, शिवांशु भट्ट सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।












